Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST

बांदा। शहर के बाबूलाल चौराहा (अलीगंज) स्थित राइफल क्लब से सटी हुई नजूल की जमीन पर बनी 14 दुकानों को जिला प्रशासन ने गिरा दिया। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में विकास प्राधिकरण, नगर पालिका के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और दुकानों को गिरा दिया।

दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल के सामने वह असहाय साबित हुए। ज्ञात हो कि इसके पूर्व जिला प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा था। लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन के आदेश पर अमल नहीं किया। लिहाजा प्रशासन ने दुकानों को गिरवा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *