संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
चित्रकूट। सुनीता और उमेश के बीच टकराव, एक दिन उनमें से किसी की जान ले लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। सुनीता के भाई ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व बहन सुनीता की शादी उमेश से हुई थी। छह माह से पति के अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ।
घटना के समय एक पुत्री व एक पुत्र घर में सो रहे थे, माना जा रहा है कि अगर वह घटना देख रहे होते तो यह हादसा न हुआ होता। मां की मौत से बच्चे सहमे हैं। कहते हैं कि मां को पापा ने क्यों गोली मार दी। सभी की आंखों में आंसू बहते रहे।
वह अपलक अपनी मां के शव को निहारते रहे। मृतका सुनीता देवी की बड़ी पुत्री काजल (11) कुछ ही दिन पूर्व वह अपने ननिहाल हरदुआ नयागांव मध्य प्रदेश चली गई थी। घटना के समय वह घर पर नहीं थी। उसने बताया कि कई बार माता-पिता का झगड़ा होने पर काजल दोनों को समझाया भी था।
