बांदा। प्रदेश सरकार की तरफ से मेधावी छात्र-छात्राओं को 14 जून को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जन प्रतिनिधि और डीएम दुर्गा शक्तिनाग पाल की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले 10-10 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के इंटर मीडिएट के 10 और हाईस्कूल की परीक्षा बेहतर अंकों के साथ पास करने वाले 10 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि हर मेधावी को 21 हजार रुपये का चेक और टेबलेट कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अतिथियों की ओर से प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही इन मेधावियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मैडल, प्रमाण-पत्र और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों से संबंधित पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इंटर मीडिएट की छात्रा अनुराधा गुप्ता, कृष्ण विवेक, सौरभ सिंह, नंदनी गुप्ता, रुचि सिंह, प्राची पाल, शिवम यादव, आलोक साहू, वैभव पांडेय, हर्षित सोनी शामिल हैं। इसी तरह हाईस्कूल में अंतरा गुप्ता, अंचल, प्रदुम्न कुमार, राज, कमलेश कुमार, अनुष्का गुप्ता, अनिल पटेल, अंशित कुमार, अंजली द्विवेदी, कशिश श्रीवास्तव शामिल हैं।
