Spread the love


डीएम ने जारी किए निर्देश, गर्मी में लू से करें बचाव

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। जिले में तापमान में वृद्धि होने के दृष्टिगत डीएम आलोक सिंह ने लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देकर आमजन की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित भी कराए हैं। उन्होंने बताया कि तीन से 12 जून के बीच तापमान 41 से 45 डिग्री तक रहा है।

अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू से अपना बचाव करें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। काले परदे लगाकर रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें।

आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों और पालतू जानवरों को भी बंद वाहन में अकेला न छोडें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, मटठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आपात की स्थिति में कंट्रोल रूम 05176-272392, 272613, 272700, 272343, 277409 से जानकारी ले सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *