Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST

नरैनी। जमानत में छूटे हत्यारोपी ने महिला को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि गांव के संतु ने उसके पुत्र की हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। आरोपी संतु कुछ दिन पहले जमानत में जेल से छूटकर गांव आया है। उसने अपने भाइयों राजेश व रवि के साथ उसे खेत जाते समय रास्ते में रोक लिया। मुकदमा वापस लेने के लिए उसे मारा पीटा।

उसके साथ अश्लील हरकत की। मारपीट से वह बेहोश हो गई। तभी वहां महिला का दामाद और पुत्री के आने पर वह तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। न्यायालय ने उसका प्रार्थना स्वीकार करते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर आरोपी संतु और उसके भाई राजेश व रवि के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *