Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST

गिरवां। थाना क्षेत्र के पैगंबर पुर के पास स्थित ठंडी पुलिया पर तेज रफ्तार सवारियों से भरा ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सात लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

नरैनी से सवारी भरकर गिरवां की ओर आ रहा सवारियों से भरा टेंपो पैगंबरपुर गांव के पास स्थित ठंडी पुलिया पर पलट गया। इसमें टेंपो सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबीतालाब निवासी सुधीर (40), जागेश्वर (62), पूजा (8), लक्ष्मी (14), राधा (28), पन्ना मध्य प्रदेश निवासी चुनबाद (40) और संतोष (30) गंभीर घायल हो गए। एसआई रोशन गुप्ता ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *