संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:44 AM IST
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में जाने वाले लोगों को पहले मुख्य गेट पर रखे रजिस्टर में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का कारण दर्ज कराना होगा।
इसके बाद ही कार्यालय के अंदर जाने दिया जाएगा। इतना ही नहीं एक बार में एक ही फरियादी अंदर जा सकेगा। उसके बाहर निकल आने के बाद दूसरा फरियादी अंदर जा सकेगा। तब तक दूसरा फरियादी बाहर ही मौजूद रहेगा।
बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था पुलिस अधीक्षक ने की है। इस रजिस्टर पर एसपी कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना ब्योरा दर्ज कराना होगा। चाहे वह अधिकारी हो या यहां तैनात पुलिस कर्मचारी। एसपी की इस व्यवस्था को लेकर लोगों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। संवाद
