Spread the love


झांसी। चढ़ता पारा ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रहा है। ट्रेनों के एसी फेल हो रहे हैं। मंगलवार को करीब पांच ट्रेनों में एसी खराब होने की शिकायत आई। इस पर रेलवे की टीमों ने तत्काल एसी दुरुस्त किए।

गाड़ी संख्या 11126 रतलाम-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच एचए 1 का एसी खराब हो गया। यात्री अंकित ने इसकी शिकायत की। जिसे शिवपुरी के पास सुधारा गया। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के कोच बी 2 का एसी ग्वालियर के पास खराब हो गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक यात्री गर्मी से परेशान रहे। ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच बी2 व बी3 में एसी काम नहीं कर रहा था। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल के कोच बी 1, साबरमती एक्सप्रेस के कोच बी6 में एसी काम न करने की शिकायत आई। ट्रेनों में एसी न चलने से यात्री गर्मी से बेहाल रहे। रेलवे अफसरों ने शिकायत के बाद ट्रेनाें के एसी ठीक कराए। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *