Spread the love

इनोवा कार की टक्कर से घर के बाहर बंधी दो बकरियों की मौत, तीन घायल….

मोठ (झाँसी) तहसील मोठ अंतर्गत नेशनल हाईवे 27 ग्राम खिल्ली के पास हादसों का पॉइंट बन गया है। बीते ही दिनों हादसे में एक गांव के तीन युवकों की मॉर्निंग वॉक करते वक्त मौत हो गई थी। आए दिन यहां हादसों में लोगों की जान चली जाती है। वही बुधवार की सुबह करीब 6 बजे इनोवा कार हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए एक घर से जा टकराई। जिसमें वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान दो बकरियों की मौके पर मौत हो गई और तीन बकरी घटना में घायल हो गई।

ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे झाँसी से लखनऊ की ओर जा रही इनोवा कार के ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। जिससे वह कार का संतुलन खो बैठा और असंतुलित कार डिवाइडर लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए गाँव की निवासी चंद्रवती के घर से जा टकराई। हादसे में चंद्रवती के घर के बाहर बंधी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन बकरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के समय वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागे नहीं होते तो एक बड़ा हादसा फिर खिल्ली पर हो सकता था। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पूँछ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *