Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर में पत्नी को गोली मारने वाले आरोपी पति ने रिवाल्वर में तीन गोली भरी थी। एक ही गोली चलाया था जो पत्नी के गर्दन से होकर गले में फंसी मिली। यही उसकी मौत का कारण भी बना। शेष दो गोली रिवाल्वर में लगी मिली है। इस हत्या के पीछे कई और कारण भी सामने आ रहे हैं। जिनकी पुलिस जांच करा रही है।

चित्रकूट कलक्ट्रेट में लिपिक घुरेटनपुर निवासी उमेश पटेल ने जेल जाने के पूर्व बताया कि पत्नी सुनीता देवी से कई मामलों को लेकर कहासुनी हो रही थी। अचानक उसके पास मौजूद रिवाल्वर को निकाल लिया तो पत्नी ने उसका हाथ हटाने का प्रयास किया तभी उसने गोली चला दी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की मौत गन शॉट से ही हुई। गोली उसके गर्दन व गले के बीच में फंसी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *