Spread the love


बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संचारी रोग सहित, स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ लापरवाही पर एक चिकित्सक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कहा कि अभियानों को सरकार की मंशा के अनुसार संचालित किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम पहली से 31 जुलाई तक व दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसे 10 विभाग मिलकर चलाएंगे।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संचारी रोग की समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों से कहा कि संचारी रोगों से बचाव व जागरूकता से संबंधित सभी छह बिंदुओं पर काम करें। स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना में स्वच्छता की जानकारी दी जाए।

निबंध, पेटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं और रैली निकालकर शपथ दिलाई जाए। मच्छरों के बचाव के संबंध में जानकारी दी जाए। बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजोंं की सूची बनाई जाए। एंबुलेंस 102 व 108 के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाए। नगर विकास विभाग सफाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।

कृषि विभाग व पशुपालन विभाग सुअर, चूहा, छछूंदर से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक करें। उधर, स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना का भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बैठक कर आशा व एएनएम के कार्यों की समीक्षा करें। स्वास्थ्य सेवाओं के कार्य में लापरवाही पर डॉ. अमर सिंह से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *