Spread the love


बांदा। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि विश्वविद्यालय बांदा में 23 जून को खरीफ गोष्ठी होगी। इसमें तीन मंडलों कानपुर, झांसी, चित्रकूटधाम मंडल बांदा के किसान शामिल होंगे। खरीफ गोष्ठी तैयारियों के संबंध में कमिश्नर कैंप कार्यालय मयूर भवन में बैठक हुई।

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह ने कहा कि गोष्ठी में साउंड सिस्टम, जनरेटर, कुर्सी, बिजली, पोडीएम, डायस आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाए। गोष्ठी परिसर और मीटिंग हल की सफाई के लिए डीपीआरओ व ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया। किसानों के पंजीकरण के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रकूट और पार्किंग व्यवस्था के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों को योजनाओं व उत्पादों के संबंध में स्टाल लगाने के निर्देश दिए। कृषि एव भूमि संरक्षण विभाग को बैनर, फोटोग्राफी, एलईडी स्क्रीन एवं वीडियोग्राफी सहित ठहरने व खाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, अपर विकास आयुक्त समेत कई विभागों के अधिकारी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *