Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 16 Jun 2023 01:02 AM IST

मऊ(चित्रकूट)। क्षेत्र की खप्टिहा गांव की दो सगी बहनों ने बिना कोचिंग नीट पास किया है। इससे परिवार सहित गांव के निवासियों ने खुशी जताई है।

मऊ खप्टिहा गांव के डा.रमाकांत ओझा इस समय चौधरी चरणसिंह मेरठ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनकी पुत्री दिव्यांशी ओझा व प्रियांशी ओझा ने नीट पास किया है। जिसमें दिव्यांशी ने 2425 रैंक व उसकी बहन प्रियांशी ने 9175 रैंक मिली है। जिस पर परिजनों ने खुशी जताई है। दोनों ने बताया कि उनके पिता व मां पूनम ओझा का पूरा सहयोग मिला।

इससे उन्हें सफलता मिली है। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। इन दोनों बहनों की प्राथमिक शिक्षा केंंद्रीय विद्यालय मेरठ मेंं हुई। दोनों बहनों ने हाईस्कूल व इंटर में टॉपर रही हैं। बिना कोचिंग नीट में सफलता प्राप्त की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *