संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:05 AM IST
बांदा/ चित्रकूट। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में शहर के कई कालेजों में आयोजित हुई। पहली पाली के प्रथम प्रश्न में सामान्य ज्ञान और भाषा से संबधित प्रश्न और दूसरी पाली में तार्किक क्षमता और विषय से संबधित प्रश्नों के सवाल पूछे गए। भीषण गर्मी में छात्रों ने सबसे ज्यादा विज्ञान और गणित के प्रश्नों में पसीना बहाया। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नों को उलझा कर प्रस्तुत किया गया। हालांकि छात्रों को उम्मीद है कि वह प्रवेश परीक्षा जरूर उत्तीर्ण करेंगे। कला और कृषि वर्ग के छात्र खुश रहे। उनका कहना था कि उनके सभी प्रश्न औसतन ठीक थे। जिले के सात केंद्रों पर परीक्षा के लिए 3287 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 256 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
