Spread the love


– भाजपा नेता ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की

– शिकायत करने पर अभद्रता व उपचार न करने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की लचरता के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट की मैटरीनटी बिंग कुछ समय से प्रसूताओं से अवैध वसूली का गढ़ बन गया है। प्रसूताओं को उपचार न करने की धमकी देकर उनसे धन वूसला जाता है। इस संबंध में भाजपा नेता ने चिकित्सा अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूराकलां क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंगद राजपूत ने चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अभिषेक नामदेव को दिए अपने ज्ञापन में अवगत कराया है कि ग्राम नत्थीखेडा के मजरा लक्ष्मनपुरा निवासी रेखाराम की पत्नी का प्रसव कराने वह उसके साथ गुरुवार को मैटरनिटी बिंग आया था। जहां तैनात नर्स ने 2,500 रुपये मांगे। जब उसने मजबूरी बताते हुए 1400 रुपये दिए तो नर्स ने रुपये लेकर रेखाराम को काफी अपमानित किया। इसके बाद धमकाने वाले लहजे में 1100 रुपये ढूंढ कर लाने की धमकी देते हुए कहा कि यदि शेष पैसे नहीं आए तो प्रसव में मुश्किल बढ़ जाएगी। इसके बाद वहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी भी अपने लिए पैसा मांगती है। पैसा न देने पर वह प्रसूताओं एवं उनके तामीरदारों से अभद्रता तक करने पर आमादा हो जाती है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मैटरनिटी में व्याप्त अनियमिताओं एवं शिकायतों के संबंध मेें कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा चुका हूं। गुरुवार को आए मामले के बारे में भी सीएमओ साहब को अवगत करा दिया गया है। – डॉ. अभिषेक नामदेव, प्रभारी एमओआईसी तालबेहट।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *