Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST

कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर एक नामजद सहित दो के खिलाफ दर्ज किया है।

थाना नाराहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ माह पूर्व वह अपने घर में थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव का एक युवक अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना नाराहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *