Spread the love


ललितपुर। शहर के नझाई बाजार स्थित फल-सब्जी मंडी की दुकानों को डेढ़ साल बाद भी विशिष्ट मंडी स्थल अमरपुर में स्थानांतरित नहीं किया गया। लेकिन मंडी सचिव द्वारा लगातार व्यापारियों पर प्रीमियम जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश है।

बृहस्पतिवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद करीम पप्पू राईन ने अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार को पत्र सौंपकर नझाई बाजार स्थित फल-सब्जी मंडी को अमरपुर सब्जी मंडी में स्थानांतरित कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि विशिष्ट मंडी स्थल अमरपुर में 290 दुकानें बनीं हैं जिसके लिए किसी व्यापारी ने ढाई लाख, किसी ने एक लाख साठ हजार तो किसी ने एक लाख रुपये जमानत के तौर पर अगस्त 2021 में जमा किया था। मंडी में बनी सिर्फ 40 दुकानें ही आवंटित की गई हैं। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।

डेढ़ साल बाद भी मंडी सचिव की लापरवाही के कारण नझाई बाजार स्थित फल-सब्जी मंडी को अमरपुर विशिष्ट मंडी में स्थानांतरित नहीं किया गया। लेकिन मंडी सचिव लगातार व्यापारियों से दुकानों का प्रीमियम जमा करने का दबाव बना रहे हैं। मंडी सचिव के रवैये से परेशान होकर पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नझाई बाजार स्थित फस-सब्जी मंडी की दुकानों को विशिष्ट मंडी अमरपुर में स्थानांतरित कराए जाने की मांग की। पत्र पर प्रकाश, पवन कुशवाहा, रामस्वरूप, राजू, शाहरुख खान, अनिल, रहीम खान, फूलचंद राय, अनिल, मोहम्मद जाकिर, रवि राय आदि व्यापारियों के हस्ताक्षर बने हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *