Spread the love


Six time councilor Sushila Dubey became deputy chairman of Jhansi Municipal Corporation

झांसी नगर निगम
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में छह बार की पार्षद सुशीला दुबे नगर निगम की उपसभापति बन गई हैं। विपक्ष की ओर से किसी का भी नामांकन नहीं होने के कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।

गुरुवार को हुए नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के नौ और विपक्ष के तीन सदस्य चुने गए थे। उपसभापति का चुनाव जीतने के लिए सात वोटों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल था। हालांकि, विपक्ष की ओर से कहा था कि वह उपसभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। मगर शुक्रवार को विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी नहीं उतारने पर भाजपा की सुशीला दुबे निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हो गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *