Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 17 Jun 2023 01:19 AM IST

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं स्थित ताला बंद मकान से चोरों ने जेवर समेत 90 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय चोर की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

कालू कुआं मोहल्ले के सिटी गार्डन मैरिज हाल के पीछे अनुराग श्रीवास्तव का मकान है। वर्तमान में वह परिवार के साथ गुजरात के वापी शहर में जॉब करते हैं। उनके मकान में उनका दोस्त सत्येंद्र रहकर देखभाल करता है। तीन दिन पूर्व उनका दोस्त अपनी मां का इलाज कराने बाहर गया था। मकान में ताला लगा था। चोर उनके मकान में ताला तोड़कर घुस गए। अलमारी में रखे चांदी के जेवर समेत 90 हजार रुपये कीमत के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते वक्त मकान से निकलने की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आई है। चोरों की तलाश की जा रही है।

बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वह गुरुवार को अपने निजी काम से बांदा आया था। यहां रात 10 बजे वह संकट मोचन मंदिर से दर्शन कर अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी अशोक लाट चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और जिला अस्पताल की ओर भाग निकले। उसने रात में ही सिविल लाइन चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र का कहना है तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *