Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए दो गुटों में चल रही वर्चस्व की जंग के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को जेल भेज दिया है। इससे पूरे क्षेत्र के अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई है।

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम सभा एवनी में एक सरकारी भूखंड पर अवैध रूप् से कब्जे को लेकर गांव के दो दबंगों में वर्चस्व की जंग चल रही है। इस भूखंड को खाली करने में दोनों पक्ष सहमत नहीं हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में थाना पूराकलां में पदस्थ उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों के तीन -तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय के समक्ष पेेश किया। उन्होंने मंगल सिंह, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मन सिंह, इंद्रपाल सिंह, शिवाजी राजा, जशवंत सिंह निवासीगण ग्राम एवनी को जेल भेज दिया।

– सरकारी जमीनों पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जिन लोगों ने नदी, नालों या गोचर की भूमि पर कब्जा किया है उनकी सूची बना कर उसे हटवाया जाएगा। इसके अलावा इस कार्य में राजस्व कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध नजर पाई गई तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। – संजय कुमार पांड़ेय, एसडीएम तालबेहट 000

– कुछ दिन पहले एक आरोपी जेल से जमानत पर आया है, जिसके बाद से सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी ने आधा दर्जन को जेल भेज दिया । – निर्मल कुुमार, थानाध्यक्ष पूूराकलां 000

रात में गोली चलने की अफवाह

ग्रामीणों ने दबे स्वर में बताया है कि इस मामलें को लेकर दोनों गुटों में बृहस्पतिवार की रात जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों से हवाई फायर भी हुए। वहीं पुलिस हवाई फायर होने की बात से इंकार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *