Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पूर्व विधायक दीपनारायण यादव पर एक मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाने और वादी को जान से मार डालने की धमकी देने के आरोप में मोंठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के खिलाफ वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पूर्व विधायक इस मामले में समझौता करना चाहते हैं। इस वजह से वह लगातार उसे धमकाने का काम कर रहे हैं। उसका आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद से पूर्व विधायक लगातार मुकदमों में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 10 मई को शाम सात बजे फोन पर मुकदमा में समझौता न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने धमकाते हुए समझौता कर लेने का दबाव बनाया। पूर्व विधायक के धमकाने के बाद प्रेम सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *