एसएसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन….
मोठ (झांसी) तहसील मोठ में झांसी एसएसपी राजेश एस की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद अधिकारियों को सौंपी, जिसमें पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त मामले 16, पुलिस विभाग के 28, राजस्व विभाग के 65, विकास विभाग के 28, नगरपालिका के 08, सिंचाई विभाग के 04, पूर्ति व अन्य विभाग के 26 प्रार्थना पत्र आए थे, जिनमें 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि 169 शिकायती पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने हेतु आला अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। राजेश कुमार का संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, तहसीलदार प्रभात सिंह समेत संबंधित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
