Spread the love


ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील महरौनी में फरियादियों से मिलकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया, कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, एसडीएम महरौनी, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, महरौनी में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 27 का मौके पर निस्तारण कराया गया। ललितपुर तहसील में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। मड़ावरा में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें नौ का मौके पर निस्तारण कराया गया। पाली में कुल 63 मामले आए जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। तालबेहट में शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 95 शिकायती पत्र आए। जिसमें 07 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार घनेद्र तिवारी सहित कई विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *