Spread the love


Chinese string stuck in neck, neck cut

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा
– फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतिबंध के बाबजूद शहर में चाइनीज मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इसके संपर्क में आने से जान तक पर भी बन आती है। अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है। 

बताया गया है कि रियाज कालोनी का 22 वर्षीय सद्दाम शनिवार को बाइक पर बाजार जा रहा था। तभी घर के पास गला में मांझा फंस गया और गर्दन कट गई। गंभीर रूप से जख्मी हालत में सद्दाम जमीन पर गिर गया। बाद में उसे पहले पास के अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज ले जाया गया। इधर, रोक के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *