Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST

चित्रकूट। मानिकपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम अभिषेक आनंद ने सहायक चकबंदी अधिकारी को प्रार्थना पत्रों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार राजापुर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी प्रमोद झा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान 48 फरियादियों की समस्याएं आई। जिसमें मौके पर दो समस्याओं का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम ने सदर लेखपाल प्रदीप तिवारी को कार्यों में उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *