संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
बांदा। दो स्मैकियों ने मजदूर के रुपये छीन लिए। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे देख लिया तो इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मोहन (20) मजदूरी करता है। सात माह पहले सूरत से गांव लौटा था। शनिवार को सुबह गांव में ही दो स्मैकियों ने उसके 2100 रुपये छीन लिए। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने उसके साथ अभद्रता कर दी। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने घर पहुंचा और उसने रस्सी से पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते देख लिया। इसके चलते खिड़की से कमरे में घुसकर फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
