Spread the love


Approval of proposals worth 17.50 crores amid uproar in Hathras District Panchayat

जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते सांसद राजवीर दिलेर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच बीच 17.50 करोड़ के विकास के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, अन्य मुद्दों से माहौल गर्माया रहा। जिला पंचायत सदस्यों ने पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर काम नहीं होने के आरोप लगाए। 

गत छह जून को भी जिला पंचायत की बैठक रखी गई थी, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दी गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में पदेन सदस्य सहित 24 सदस्य मौजूद रहे। बैठक शुरू होते ही अपर मुख्य अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने सदन के समक्ष प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया, सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि कुछ चहेते सदस्यों के क्षेत्रों में ही विकास कार्य कराए जा रहे है। कई प्रस्ताव पूर्व में जिला पंचायत में दिए गए हैं, लेकिन इन प्रस्तावों पर जिला पंचायत की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

कुछ सदस्यों का  कहना था कि कई बार हैंडपंप लगवाने और रिबोर कराने के संबंध में प्रस्ताव दिए, लेकिन  कोई काम नहीं हुआ। जिला पंचायत ईशान चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र को विकास कार्य दूर कर दिया गया है। सत्ता पक्ष के हिसाब से काम किए जा रहे हैं।क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के मुददे को लेकर भी हंगामा हुआ। जिला पंचायत सदस्यों कहना था कि क्षेत्र में लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह खराब हो रही है। कहने के बाद भी उन्हें बदला नहीं जा रहा है। 

जिला पंचायत की बैठक में पंचम वित्त योजना के तहत प्राप्त हुई 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि से मार्गों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग, शमशान घाटों के निर्माण कार्य कराए जाने,  15 वें वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग से आए छह करोड रुपये से नाले, पुलिया , अनटाइड ग्रांट से चार करोड रुपये से लागत से इंटरलॉकिंग, ईंट-खड़ंजा आदि के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, रामेश्वर पहलवान, इंद्रजीत, राधा, शाीला देवी, रानू जादौन, मनोज कुमार, आरती, पंजाबी लाल दिवाकर, निहाल सिंह, पिंकी, गरुणध्वज, ईशान चौधरी, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमन यादव, गुंजन शर्मा, प्रभा सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, प्रतिभा माहौर, पूनम पांडेय, आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *