Spread the love


बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह और डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शनिवार को अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ का निरीक्षण किया। आयुक्त ने विज्ञान लैब, वाश वेसिन, खिड़की, दरवाजों की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

आयुक्त ने कार्यदायी संस्था जीएस एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को गुणवत्तापूर्वक कार्य माह के अंत तक पूरे कराने के निर्देश दिए। उप श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि विद्यालय हस्तांतरण के पूर्व पुन: सभी भवन व व्यवस्थाओं का टीम बनाकर परीक्षण कराया जाए। सभी कार्य संतोषजनक पाए जाने पर ही भवन स्थानांतरण की कार्यवाही पूरी कराएं।

विद्यालय परिसर में खेल मैदान को तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने सहित अच्छे किस्म के पौध लगाने के निर्देश दिए। कहा कि वह एक सप्ताह बाद पुन: विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। उप श्रमायुक्त एके सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला, प्रधानाचार्य राम बहाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता जल संस्थान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड (नगरीय) रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *