Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रदेश भर के राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों की सात हजार सीटों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ है। स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों की तुलना में इन कॉलेजों की फीस कम होने के कारण ये अभ्यर्थियों की पहली पसंद हैं। वहीं, बीयू 30 जून तक परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को प्रदेश के 1108 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए 4,72,882 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। करीब 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि, 4,22,500 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीयू ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग का काम शुरू कर दिया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में बीएड के करीब ढाई हजार महाविद्यालय हैं। इनमें करीब 2.50 लाख सीटें हैं। करीब सात हजार सीटें राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में हैं। उन्होंने बताया कि 30 जून तक विश्वविद्यालय परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *