Spread the love


बांदा। लापता मजदूर का क्षत-विक्षत शव शनिवार को मवई बाईपास पर स्थित पुल के नीचे मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी से रंजिश से इन्कार किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी बुद्धविलास यादव (55) का शव पुल के नीचे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के भाई मुक्कू ने बताया कि बुद्धविलास भूमिहीन है, वह भैंस चराता था। छह जून को अपने साढ़ू विजय की पुत्री की शादी में शामिल होने कताई मिल स्थित भूरा का डेरा गया था।

समारोह में शामिल होने के बाद से वह लापता था। देहात कोतवाली, कृषि विश्व विद्यालय चौकी में उन्होंने उसके लापता होने की सूचना भी दी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मुक्कू ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हालांकि किसी ने उसे मारकर फेंका है, ऐसी आशंका है।

मृतक के परिवार में पत्नी शोभा के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल मनोज शुक्ल का कहना है कि शव काफी पुराना लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *