Spread the love


Seven Habits Can Cause Infertility In Man

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आपकी ऐसी आदतें या फिर गलतियां जिसकी वजह से आपका पौरुष घट रहा है। शराब, धूम्रपान की तो लत थी ही, बार में पहुंचकर हुक्का भी गुड़गुड़ाने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न फ्लेवर के हुक्का का चस्का लग गया। लंबे समय तक ऐसा चलने पर शुक्राणु नष्ट होने लगे। अब पापा बनने में दिक्कत आ रही है। डॉक्टरों को विभिन्न जांचों में ऐसे 40 फीसदी पुरुष मिले हैं, जिनके शुक्राणु एक करोड़ से कम हैं, जबकि इसकी सामान्य संख्या डेढ़ करोड़ होना जरूरी है।

40 फीसदी पुरुषों की जांच में शुक्राणु कम

आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि इलाज के लिए आए 40 फीसदी पुरुषों की जांच में शुक्राणु कम होने की समस्या पाई गई। प्राकृतिक रूप से पिता बनने के लिए 1.5 करोड़ शुक्राणु होने चाहिए। पूछने पर इन पुरुषों ने बताया कि पान मसाला, तंबाकू, धूम्रपान के साथ लंबे समय से फ्लेवर्ड हुक्का पी रहे हैं। डॉ. जयदीप ने बताया कि इसमें निकोटिन, टार, लेड, निकल, कार्बन मोनोक्साइड, आर्सेनिक समेत अन्य घातक तत्व होते हैं।

ये भी पढ़ें – दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घर वाली ऐसी है कि संबंध बना ही नहीं सकता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *