Spread the love


मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लालता रोड निवासी दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लालता रोड निवासी कुंज बिहारी पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भरतकुमार पांडेय (35) घर में ही परचून की दुकान किए था। पत्नी पूजा तीन दिन पूर्व कर्वी में इलाज कराने के लिए गई थी। डॉक्टरों को दिखाने के लिए शहर के पांडेय कालोनी निवासी ननद के घर में ठहरी थी।

शनिवार की रात को भरत दुकान बंद कर आया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने कमरे में जाकर आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भरत का शव रस्सी के फंदे पर झूल रहा था।

पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने शव उतारा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भरत के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही पत्नी से फोन पर बात हुई थी कि रविवार को उसे लेने कर्वी आएगा। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता ने बताया कि बड़े पुत्र की पुणे में बीमारी से मौत हो चुकी है। अब बचे दो पुत्र अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *