Spread the love


चित्रकूट। भीषण गर्मी व उमस के बीच आस्थावानों ने अषाढ़ की अमावस्या पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन कर इस साल अच्छी बारिश की प्रार्थना की। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा लगाई। श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ रही कि यूपी-एमपी के जिला प्रशासन की व्यवस्था कम पड़ गई। श्रद्धालुओं को पेयजल सहित पार्किंग की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ा।

रविवार को अषाढ़ की अमावस्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट तीर्थ स्थल पर भीषण गर्मी के बावजूद डटे रहे। श्रद्धालुओं में अमावस्या पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जो तडक़े मंदाकिनी नदी मेें रामघाट मेें स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के बाद धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान हनुमानधारा, सती अनुसुइया आश्रम, गुप्तगोदावरी सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किया।

अषाढ़ की अमावस्या में इतनी अधिक भीड़ रही कि यूपी व एमपी के जिला प्रशासन की व्यवस्था कम पड़ गई। अंदाजा लगाया जा रहा था कि गर्मी अधिक पड़ रही है। इससे श्रद्धालु कम आएंगे। बड़ीं संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। रामघाट सहित प्रमुखद्वार मंदिर सहित परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को खासा रेला देखा गया। इससे पेयजल व्यवस्था सहित पार्किंग की व्यवस्था व छाया के लिए बनाए गए इंतजाम कम पड़ गए। श्रद्धालु भीषण गर्मी में परेशान रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *