Spread the love


बांदा। आईटीआई के प्रिंसिपल ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के संचालन के लिए छह नए ट्रेडों के मांग का प्रस्ताव संयुक्त निदेशक को भेजा है। प्रस्ताव की मंजूरी मिली तो जिले के युवाओं के कॅरिअर को लेकर और संभावनाएं बढ़ेंगी।

शहर के राजकीय आईटीआई के कैंपस में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) की बिल्डिंग निर्माणधीन है। कार्य पूर्ण होने के बाद सत्र का प्रारंभ किया जाएगा। इसके संचालन के लिए प्रिंसिपल आरके मौर्या ने संयुक्त निदेशक को नए छह ट्रेडों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें ऑटो इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस (जूनियर टेक्नीशियन), ऑटो मोबाइल रिपेयर एंड मेंटिनेस (जू. टे.), बैटरी इलेक्ट्रिकल व्हीकल (जू.टे.), एडवांस ऑटोमोबाइल्स (जू.टे.), एडवांस प्लंबिंग टेक्नीशियन, एडवांस पेंटिग टेक्नोलॉजी यूजिंग सिमुलेटेड लर्निंग टेक्निक आदि ट्रेड शामिल हैं। यहां 23 अल्पकालिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रिंसिपल का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इससे युवाओं का कौशल निखरेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *