Spread the love


चित्रकूट। गर्भवती को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आशा कार्यकर्ता परिचित के साथ बाइक से घर जा रही थी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

सरधुवा थाना क्षेत्र के रैपुरवा गांव की आशा कार्यकर्ता उमा देवी (55) पत्नी बोधन गांव के इंद्र कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर पहाड़ी सीएचसी में शनिवार की शाम लेकर आई थी। प्रसव के बाद रविवार को सवेरे उमा एलआईसी अभिकर्ता उमेश निवासी रानीपुर अजुवा कौशांबी के साथ बाइक में बैठ कर गांव जा रही थी। बरेठी गांव के पास बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां आशा उमा देवी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज को ले जाते समय रास्ते में उमा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के तीीन पुत्र., दो पुत्री हैं। पति कृषि कार्य करता है। थाना प्रभारी नागेंद नागर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बोलेरो को चालक समेत पकड़ा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *