Spread the love


बांदा/चिल्ला। सडक़ पार कर हैंडपंप से पानी भरने जा रही महिला को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां महिला ने दम तोड़ दिया।

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुमन (35) का घर बाईपास के पास है। शनिवार रात 10 बजे वह सड़क पार कर हैंडपंप से पानी भरने जा रही थी। तभी बांदा की ओर से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला हवा में उछल कर सिर के बल सड़क पर गिरी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। हादसा होते देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

ममेरे देवर ने बताया कि सुमन का पति शिवपूजन सूरत में मजदूरी करता है। घर में चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। हादसे की जानकारी पर पति बांदा के लिए चल दिया है। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *