Spread the love


पहाड़ी (चित्रकूट)। ओडिशा के तीन तस्करों को पहाड़ी थाना पुलिस ने असोह गांव के पास स्थित सिंघानिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 किलो गांजा बरामद किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रविवार को थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल पांडेय को सूचना मिली की ओडिशा के दो युवक और एक महिला गांजा बेचने पहाड़़ी क्षेत्र के असोह गांव के पास स्थित सिंघानिया तालाब के पास खड़े हैं। पुलिस टीम के दबिश देकर पकड़ लिया।

आरोपियों में ओडिशा के जिला नवरंग थाना रायधर गांव कुमली निवासी सुखचंद्र भन्ना, जिला कोरापुट थाना मांझाकुड़ गांव पिपलपुट निवासी कार्तिक बडनायक और नवरंग जिले के थाना रायधर गांव आदिवासी कालोनी की महिला प्रीती गुंथा हैं। सुखचंद्र के पास से छह किलो, कार्तिक के पास से पांच किलो और प्रीती के पास से चार किलो गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *