Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Mon, 19 Jun 2023 12:12 AM IST

ललितपुर। कस्बा महरौनी में अलग-अलग तारीखों में चोरी हुई तीन बाइकों को पुलिस ने बरामद करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया।

कस्बा महरौनी निवासी शिव सुरेंद्र, ओमप्रकाश साहू और ग्राम कुआघोषी निवासी दयाली की बाइक कुछ दिनों पहले अलग-अलग तिथियों पर अलग अलग स्थानों से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और मातहतों को चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में महरौनी पुलिस बाइक चुराने वाले चोरों की तलाश में जुट गई थी।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नंदराम उर्फ नंदलाल, शिवचरन उर्फ टमाटर, गोकल प्रसाद, गब्बू राजा उर्फ गब्बर सिंह निवासी ग्राम कोरवास थाना सौजना बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से चुराई गई तीनों बाइकें बदामद कर लीं। साथ ही आरोपी नंदराम उर्फ नंदलाल के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों चोरों को जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *