Spread the love


Banda: teenager living in a maternal home committed suicide

मृतका रोशनी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के खप्टिहा कलां में ननिहाल में किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार को सुबह जब परिजन जागे तब घटना की जानकारी हुई। गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी रोशनी (14) चार साल से अपने ननिहाल पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के मजरा अहिरन डेरा में रह रही थी। शनिवार की परिजनों के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद नाना ज्वाला प्रसाद दरवाजे के बाहर चारपाई डालकर सोने चले गए।

इसके बाद किशोरी ने दरवाजा बंद कर अटारी में धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह मां ने दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर उसने पिता ज्वाला प्रसाद को जानकारी दी। उन्होंने अटारी की मिट्टी हटाकर देखा तो वह अंदर फंदे से लटकी थी।

मामा शिवलाल ने चौकी में सूचना दी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता चुनबाद अपने गांव बलखेड़ा में रहकर खेती किसानी करते हैं। नाना ने बताया कि घर में किसी से विवाद नहीं हुआ है। उन्हें कारण नहीं पता। मां रामादेवी दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *