ललितपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा के लिए में बनवाया गया मड़ावरा का राजकीय आईटीआई सफेद हाथी साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और सांसद ने राजकीय आईटीआई का बड़ी ही धूमधाम से शिलान्यास किया गया था और मड़ावरा क्षेत्र के युवाओं को मिलने वाली इस सुविधा का खूब प्रचार प्रसार भी किया है।
राजकीय आईटीआई भवन के निर्माण को छह महीने हो गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते नवनिर्मित भवन को हैंडओवर नहीं किया गया। गौरतलब है कि इस शैक्षिक सत्र में नवनिर्मित कॉलेज का लोकार्पण कर कक्षाएं (ट्रेड) संचालित होनी थी लेकिन जून बीतने वाला है। अभी तक संस्थान हैंडओवर नहीं किया गया। जिससे सैकड़ों युवाओं में मायूसी दिख रही है। वहीं इस मामले में श्रम व सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने बताया कि मड़ावरा में आईटीआई संचालित कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया है। उम्मीद है इस सत्र में संस्थान संचालन हो जाएगा।
बीए फाइनल हो गया है। स्नातक के बाद किसी व्यावसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई करना था, लेकिन अभी कॉलेज के सुचारू होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। अब बीएड में दाखिला लेंगे। – अंकित राजपूत
इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अभी कॉलेज का संचालन नहीं हुआ है, जिससे व्यावसायिक शिक्षा के लिए अब मुख्यालय अथवा दूसरे जिले पढ़़ाई के लिए जाना पड़ेगा। – मोहम्मद रियाज
