Spread the love


बबेरू (बांदा)। बकरी चोरी के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर में सोमवार को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बबेरू के आदेश पर पैतृक मकान व सामान की कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्क किया गया सामान बबेरू कोतवाली में दाखिल किया गया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी दुर्गेश और दउवा उर्फ अजय के पैतृक मकान व सामान की कुर्की की कार्रवाई की गई। दोनों बकरी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने घर के दरवाजे, बर्तन, गद्दा, रजाई, चारपाई आदि सामान कुर्क कर थाने में दाखिल किया है।

कुर्की की कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह, सिमौनी चौकी प्रभारी पवन कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह, शमशेर बहादुर, अभिनव सिंह, महिला कांस्टेबल आराधना वर्मा आदि पुलिस बल मौजूद रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *