Spread the love


ललितपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में खड़ी एक स्कूटी गायब हो जाने से कोतवाली पुलिस सोमवार को चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस ने किसी तरह स्कूटी को एक घंटे बाद जब बरामद किया तो पता चला कि स्कूटी वह व्यक्ति ले गया था, जिसके नाम पर यह रजिस्टर्ड है।

सोमवार की दोपहर शहर के मोहल्ला तालाबपुरा की महिला आरती सिंह किसी शिकायत के संबंध में स्कूटी से एसपी कार्यालय आई थीं। स्कूटी को आरती ने कार्यालय परिसर में खड़ा किया और अंदर चली गईं। करीब 30 मिनट बाद जब वह बाहर निकलीं तो स्कूूूूटी वहां से गायब मिली। इसकी सूचना आरती ने एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस को दी और खुद भी खोजबीन करने लगीं।

इस दौरान आरती ने बताया कि गायब हुई स्कूटी में उसके कागजात और कुछ जेवरात भी रखे हैं, तो पुलिस तुरंत खोजबीन में जुट गई। इधर, कोतवाली पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि एसपी कार्यालय से महिला की स्कूटी गायब हो गई है तो वह भी सक्रिय होकर स्कूटी खोजने लगी। खोजबीन के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि गायब हुई स्कूटी शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के नाम पर है। लेकिन, स्कूटी आरती सिंह के पास रहती थी और वही इसे चलाती हैं।

बताया गया कि सोमवार को जब आरती स्कूटी लेकर एसपी कार्यालय गईं तो पीछे से वह व्यक्ति वहां पहुंचा और दूसरी चाबी स्कूटी में लगाकर उसे ले गया। ऐसे में करीब एक घंटे के बाद कोतवाली पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरती सिंह का जिसके नाम पर स्कूटी है उससे विवाद चल रहा है। इसी कारण से वह व्यक्ति स्कूटी को ले गया था। इस मामले की जांच चल रही है। स्कूटी को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *