Spread the love


चित्रकूट। सुबह से चिलचिलाती धूप व दोपहर में लू के गर्म थपेड़ों ने सभी को को बेहाल कर दिया है। घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तीन दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही तेज धूप हो जाती है। दोपहर को लू के थपेड़े चलने लगते हैं। दिन भर लोग तेज धूप व उमस से परेशान रहते हैं। तेज धूप के कारण दोपहर को निकलना मुश्किल हो रहा है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्री पानी व शीतलपेय की तलाश करते रहते हैं।

बाजार में सन्नाटा छाया रहता है। कई दुकानदार तो अधिक गर्मी के कारण अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री है। न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 20 व 21 जून को चित्रकूट जिले में हल्की बारिश होगी। बादल गर्जने के साथ ही बिजली चमकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *