Spread the love


बांदा। मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। कमरे में सो रहे वृद्ध किसान की जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के तेरा ब गांव निवासी किसान रामशरन (65) कच्चे मकान के अंदर वाले कमरे में दोनों तरफ के दरवाजे बंद कर सो रहा था। सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब मोबाइल चार्जिंग के दौरान अचानक स्विच बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग लग गई। कमरे में रखे अनाज व चारपाई के साथ किसान भी आग की चपेट में आ गया।

चीख पुकार सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन आग के फैलने से दरवाजा नहीं तोड़ पाए। उन्होंने फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को सूचना दी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक किसान की जलकर मौत हो चुकी थी।

बड़े पुत्र कैलाश ने बताया कि मृतक पिता कई दिन से मानसिक अस्वस्थ चल रहे थे। इसलिए उन्हें मकान के अंतिम कमरे में रखते थे। घटना वाले दिन भी वह अपने कमरे में थे। मोबाइल चार्जिंग के लिए कमरे में लगाया गया था तभी यह हादसा हो गया। मां रतिया पड़ोस में थी। दो बहनें भी मकान के अगले हिस्से में बैठीं थी। किसान भूमिहीन है। बटाई में खेत लेकर किसानी का कार्य करता था। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि मृतक मानसिक अस्वस्थ था। मोबाइल चार्जिंग के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *