Spread the love


एक टीम दरोगा के गृह जनपद सहित संभावित स्थानों पर दे रही दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके गृह जनपद सहित संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इसके साथ आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तकनीकी टीम भी जुटी हुई है।

कोतवाली के अंतर्गत चौकी नेहरू नगर प्रभारी अतुल तिवारी व उनके चार परिजनों के खिलाफ कुछ दिन पूर्व एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा कोतवाली सदर में दर्ज कराया था। जिसके बाद एसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पीड़िता के बयान न्यायालय में कराए गए। हाल ही में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक टीम आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करने के लिए जनपद से रवाना हुई।

पुलिस की इस टीम ने दरोगा के गृह जनपद सहित संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके साथ आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी तकनीकी टीम की भी मदद ले रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करने में सफल हो जाएगी। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *