Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 21 Jun 2023 01:43 AM IST

बांदा। अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला सिपाही श्वेता पाल ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली नगर मारपीट करने और उसके माता-पिता को अभद्र मैसेज भेजने समेत दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी श्वेता पाल वर्तमान में अभियोजन कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी को ढाई साल हो गए। उसकी एक साल की पुत्री है। शादी के बाद से ससुरालीजन उससे दहेज की मांग कर मारपीट करते हैं।

तीन जून को झांसी स्टेशन पर पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने महिला आयोग और प्रेमनगर थाने में की थी। थाने से ससुराल वालों को फोन के माध्यम से बुलाया गया तो उन्होंने मना कर दिया। पति रामनरेश सिंह पाल मेरे घरवालों को अभद्र मैसेज भेजते हैं।

15 जून को ड्यूटी के दौरान कचहरी परिसर में पति मेरे से मारपीट करने आ गए। उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस के माध्यम से पति को चौकी भिजवा दिया था। महिला सिपाही की तहरीर पर पति व अज्ञात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *