Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 21 Jun 2023 01:35 AM IST

बांदा/बबेरू। छोटे भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने घर के आंगन में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता मजदूरी करने गए थे। शाम को वापस आने पर छोटे भाई-बहनों ने घटना बताई।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी सोमवती (19) ने सोमवार की देर शाम सात बजे के करीब घर के आंगन छत के छल्ले से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता राकेश निषाद ने बताया कि मृतका की छोटे भाई सोनू (12) से छत पर फैले गेहूं समेटने की बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उसने फंदा लगा लिया। घटना के समय वह मजदूरी करने गया था। उसकी मां बकरी चराने गई थी। घर लौटने पर जानकारी हुई।

मृतका दो बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी। इस वर्ष दिसंबर माह तक उसे उसकी शादी भी करनी थी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छोटे भाई से झगड़कर फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *