संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
बांदा। शराब के नशे में घर पहुंचे बिजली मिस्त्री ने जहर खाकर जा दे दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर, बबेरू रोड निवासी वीरेंद्र पटेल (35) मंगलवार को दोपहर शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने लोटे में जहर घोल कर पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां उर्मिला ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। नवंबर माह में उसकी शादी थी।
जब से शादी तय की गई है, तब से करने से मना कर रहा था। इसी के चलते उसने जहर खा लिया है। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव एंबुलेंस से लेकर घर चले गए। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
