Spread the love


विधिवत शपथ ग्रहण कार्यक्रम एक जुलाई को संभावित

विशेष कारणों के चलते कार्यक्रम आगे टाला गया

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन, विशेष कारणों के चलते यह कार्यक्रम आगे की तारीख तक टालते हुए औपचारिक कार्यक्रम कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

सभी पदाधिकारियों को एल्डर्स के कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन, अशोक कुमार, गोविंद सिंह, केएल मालवीय ने पदभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, महामंत्री महेंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद पर गौरव जैन छोटू, आत्माराम पाराशर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर गौरव सेन ने शपथ ली।

प्रशासन मंत्री आरिफ बेग, प्रकाशन मंत्री दीपक राजपूत, पुस्तकालय मंत्री सुदेश नायक, कनिष्ठ सदस्य कृष्णकांत सिरोठिया, राजपाल सिंह, रमाकांत साहू, विजय नारायण गोस्वामी, पहलवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य बलवान सिंह, रमेश चंद्र कुशवाहा, चंद्रप्रकाश, मनीष शर्मा, मुरारी लाल कुशवाहा, जमील अहमद शामिल रहे।

इस अवसर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद जैन, प्रकाश नारायण, चरण सिंह चौहान, पवन तिवारी व विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *