Spread the love


नरैनी। जमीन बेचने के लिए पति से हुए विवाद में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी बिट्टान (35) ने बुधवार को दोपहर अपने घर में सूना मौका पाकर जहर खा लिया। घटना के समय बड़ा पुत्र सतीश बकरी चराने गया था। एक घंटे बाद जब वह वापस आया तो मां बेहोशी की हालत में मिली। उसने पड़ोसी रामप्रताप को बुलाया। इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया।

पड़ोसी रामप्रताप ने बताया कि मृतका का पति रामभरोसी कई साल से गुढ़ा कला गांव के मजरा गन्नेशन पुरवा में संतोष नामक व्यक्ति के यहां रहता है। अपनी पत्नी के भरण पोषण में किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं करता है। मृतका मजदूरी करके अपना खर्चा चलाती थी। उसके पति ने एक साल पहले अपनी पत्नी से छिपाकर लगभग दो बीघा जमीन भी बेच दी थी। इसको लेकर मृतका का पति से अक्सर विवाद भी होता था। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *